• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Vishwa Dharma Seva Sangh launched a tree plantation drive in Suswahi and pledged to plant one lakh saplings.

विश्व धर्म सेवा संघ ने सुसवाही में किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ,एक लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प

अध्यक्ष एवं संस्थापक सतीश कुमार माली के नेतृत्व में 25 पौधों का रोपण,पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता का संदेश

वाराणसी :- विश्व धर्म सेवा संघ द्वारा 19 जुलाई रविवार को सुसवाही स्थित मनोरथ पुरी गणेशधाम कॉलोनी (यूनियन बैंक के पास) में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का किया गया आयोजन | कार्यक्रम के दौरान 25 पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया | कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व धर्म सेवा संघ के अध्यक्ष एवं संस्थापक सतीश कुमार माली ने किया | उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं,बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना भी है | संघ ने एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे जनसहभागिता के माध्यम से पूरा किया जाएगा |

सतीश कुमार माली ने कहा कि "वृक्ष ही जीवन का आधार हैं पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है यदि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे,तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,हरित और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है |

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की अपील की है | कार्यक्रम में विनीत कुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव,गणेश कुमार यादव,बबलू सैनी एवं कमल किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे | विश्व धर्म सेवा संघ ने बताया कि समाज में सेवा,मानवता,पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे  ||