वाराणसी में टंडन ग्रैंड स्टे एवं टंडन मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

वाराणसी। बड़ी पियरी रोड स्थित टंडन नर्सिंग होम के सामने टंडन ग्रैंड स्टे एवं टंडन मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ पूज्य सुरेश जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुराग टंडन, साली टंडन, नरेंद्र कुमार, नरेश कोहली, मोहम्मद जावेद, असीम टंडन, नवीन मल्होत्रा, संदीप चतुर्वेदी, वाराणसी दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी तथा अशोक धवन सहित सैकड़ों अतिथियों ने शुभारंभ समारोह में भाग लिया और संस्थान की सफलता की कामना की।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि टंडन ग्रैंड स्टे एवं टंडन मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट वाराणसी आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण आवास एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।