• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Uproar at Rampur Municipal Board meeting; BJP-nominated councilors allege rude behavior.

रामपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा के नामित सभासदों ने अभद्रता का लगाया आरोप

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद रामपुर की बोर्ड बैठक के दौरान कथित अभद्रता और विवाद का मामला सामने आया है। भाजपा के नामित सभासदों ने आरोप लगाया कि बैठक में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। इस संबंध में उन्होंने नगर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, एजेंडा पारित होने के बाद वार्ड-37 के सभासद दिनेश रस्तोगी तथा वार्ड-23 के सभासद मुराद कलीम द्वारा भाजपा के नामित सभासदों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि बैठक के दौरान उनसे कहा गया, "आप होते कौन हैं? हम जनता द्वारा चुने गए हैं। तुम जैसे पता नहीं कितने नामित बनते और चले जाते हैं।"

भाजपा के 9 नामित सभासदों ने इस घटना को बोर्ड की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवहार से न केवल उनका अपमान हुआ, बल्कि बोर्ड की गरिमा भी भंग हुई और बैठक का माहौल भी प्रभावित हुआ।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह समाचार शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष और पुलिस जांच के निष्कर्ष आना अभी शेष है।