• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Baliram Kanojia, Councilor of Shivpur Ward 9, becomes an executive committee member; a wave of joy sweeps through the area.

शिवपुर वार्ड 9 के पार्षद बलिराम कनौजिया बने कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र में छाई खुशी की लहर

वाराणसी। काशी के पावन शहर में नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव में राज्य सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों, विधायकों और सदन के सभी पार्षदों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान के बाद पांच सदस्यों को कार्यकारिणी में चुन लिया गया। इस महत्वपूर्ण चुनाव में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुनील पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह सहित नगर निगम सदन के सभी पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और नगर विकास के लिए सकारात्मक योगदान देने की बात कही।

शिवपुर में उत्साह का माहौल चुनाव परिणाम आने के बाद शिवपुर वार्ड 9 के पार्षद बलिराम कनौजिया के नगर निगम वाराणसी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य बनने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय मार्केट में बड़े बुजुर्गों, मित्रों और समर्थकों ने बलिराम कनौजिया पर माल्यार्पण किया। क्षेत्रवासियों ने इस सफलता को सामूहिक उपलब्धि बताते हुए मिठाइयां बांटीं और शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर सुनील चौधरी, दूर्गे पाण्डेय, आर.एन. सिंह, विकास सिंह, रवि कपूर, अतुलेश उपाध्याय सुजीत श्रीवास्तव (मोनू), राजेश राय, अधिवक्ता उज्जवल वर्मा, अखिलेश सेठ, रोमी श्रीवास्तव, रिषभ कपूर, संतोष शर्मा मल्लू समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने बलिराम कनौजिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति से शिवपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

नगर निगम की कार्यकारिणी में चुने गए सदस्यों के नाम और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। वाराणसी नगर निगम के इस चुनाव को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कार्यकारिणी सदस्य नगर के विकास योजनाओं, बजट आवंटन और विभिन्न परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्षेत्रवासी अब उम्मीद कर रहे हैं कि नई कार्यकारिणी शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, पानी, सफाई और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए काम करेगी।