• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Honorable Chief Minister Yogi Adityanath arrived at the Bijnor Police Lines by helicopter at 12:45 PM on Friday.

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर । बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से बिजनौर पुलिस लाइन में पहुंचे।

मंडल मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश/ बिजनौर।यहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जनसभा स्थल वर्धमान कालेज के लिए रवाना हुए, और जनसभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत शिव पार्वती की मूर्ति और गदा देकर उनका स्वागत किया । उन्होंने  जनपद बिजनौर की दो विधानसभाओं बिजनौर और चांदपुर विधानसभा को करीब 1003 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया । इन परियोजनाओं से सड़क, सिंचाई, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।।  विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों नैना देवी को कैशलेस का कार्ड प्रदान किया गया शीखा रानी को 5 लाख का डेमो चेक उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया कस्टमर हाई सेंटर योजना के तहत हरवीर सिंह को कस्टमर हाई सेंटर की चाबी देकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ  जानी देवी को नवीन मजदूरी सुविधा का लाभ कार्ड प्रदान किया गया अनुज गुप्ता को 50000 का डेमो चेक आंगनबाड़ी कार्यकत्री मोनिका देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया नंद बाबा मिशन के अंतर्गत नंदी कृषि समग्र  योजना में 21 लाख 87000 का डेमो चेक प्रदान किया गया करतार सिंह को 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई निशा रानी को 450000 का डेमो चेक प्रदान किया गया उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के तहत बाल संरक्षण शिक्षा डायरी रखने के लिए मीनू रानी को लैपटॉप प्रदान किया गया। आजीविका मिशन समूह की शीला देवी और  सुशीलादेवी को 11 करोड़ का डेमो चेक प्रदान किया गया। होमगार्ड एवं दुर्घटना राहत योजना के अंतर्गत संजो देवी को 38 लाख की सहायता प्रदान की गई पंचायत कल्याण कोष योजना के अंतर्गत गौरव कुमार को 10 लाख का डेमो चेक प्रदान किया गया आदि लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया  पुलिस लाइन, जनसभा स्थल तथा प्रमुख मार्गो पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।  सुरक्षा एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखी ।मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, हरि सिंह ढिल्लों, जगपाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, डॉक्टर यशवंत सिंह ,दीपमाला प्रदेश मंत्री ,साकेंद्र प्रताप सिंह ,ओमपाल कश्यप सिंह, आदि उपस्थित रहे।