• Home
  • Uttar Pradesh
  • Mathura
  • Social worker Shri Sukhdev Jangid sets an example of humanitarian service by contributing a 25-bed ward and ?1 crore for education in Jodhpur: Ashok Vishwakarma.

समाजसेवी श्री सुखदेव जांगिड़ ने जोधपुर में 25 बेड का वार्ड, व शिक्षा के लिए ₹1 करोड़ का योगदान कर मानव सेवा की पेश की मिसाल: अशोक विश्वकर्मा

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति, समाजसेवी एवं कैप्सटैक ग्रुप ऑफ लंदन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुखदेव जांगिड़ ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया है। उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल, में जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित 25 बेड का आधुनिक वार्ड  तैयार करवाकर 19 जुलाई को जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनका यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।इससे पूर्व 12 जुलाई को बाड़मेर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में श्री जांगिड़ ने शिक्षा के विकास हेतु मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के मदद हेतु ₹1 करोड़ की राशि समर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान की सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यापक प्रशंसा की है।

श्री सुखदेव जी जांगिड़ ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है एक स्वस्थ समाज ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव होता है समाज के सक्षम नागरिकों और संस्थाओं का यह नैतिक दायित्व है कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना सहयोग एवं योगदान दें ताकि देश के विकास को गति मिले जिससे एक मजबूत राष्ट्र और समाज का निर्माण हो सके

राजस्थान की धरती से निकलकर यूनाइटेड किंगडम में अपनी प्रतिभा और उद्यमिता का परचम लहराने वाले श्री सुखदेव जांगिड़ ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित की है।वह व्यवसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और मानव कल्याण के अनेक कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। श्री सुखदेव जांगिड़ द्वारा प्रस्तुत सेवा, त्याग और मानव सेवा का यह उदाहरण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महासभा उनके इस सेवा कार्य के लिए अभिनंदन करती है।