वार्ड नंबर 4 के एमसी ,समाज सेवक अमनदीप राणा हनुमान मंदिर जगदीश नगर में वाटर कूलर सहयोग दिया।
लालरू 9 जून मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा हनुमान मंदिर जगदीश नगर लालरू में सुंदरकांड का पाठ एवं मीठे पानी की छबील लगाई गई। भारी संख्या में नगर निवासी पहुंचकर तपती गर्मी धूप में मीठा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। जगदीश नगर हनुमान मंदिर में वीरेंद्रर एवं मुकेश एंड पार्टी ने सुंदरकांड का पाठ एवं सुंदर-सुंदर भजनों से आए हुए सभी भक्तों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी वार्ड नंबर 4 के एमसी एवं समाजसेवी अमनदीप राणा एवं गजेंद्र सिंह , पवन शर्मा अपने साथियों के सहित पहुंचकर श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया वाटर कूलर हनुमान मंदिर में देकर मानव कल्याण सेवा समिति के सदस्यों का सहयोग दिया।