वाराणसी, माथुरवैश्य शाखा सभा, वाराणसी द्वारा 10 वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन चीफ अधिकारी आनंद सिंह राजपूत तथा अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता जी ने भगवान गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। माथुरवैश्य शाखा सभा के शहर अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के भूतपूर्व महामंत्री सुनील गुप्ता की उपस्थिति सराहनीय रही तथा पूर्वांचल मंडल प्रमुख शालिनी गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रही उनका सम्मान अंजय गुप्ता उपाध्यक्ष एवं इश्मीता गुप्ता अध्यक्ष महिला मंडल द्वारा किया गया , इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए रक्तविर विवेक सोनी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय,कबीरचौरा वाराणसीकी की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में आयोजित शिविर में 105 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। संस्था की ओर से सभी चिकित्सकों माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया, जबकि रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ एकउपहार और फल एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए।
शिविर के सफल संचालन की जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक गौरव गुप्ता एवं सह-संयोजक मनीष गुप्ता ने निभाई। आयोजन में दिलीप गुप्ता (रविन्द्रपुरी), अनिल गुप्ता (शिवपुर), सुबोध गुप्ता, माथुरवैश्य महिला मंडल का विशेष सहयोग प्रदान रहा।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अंजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोष निरीक्षक उमेश गुप्ता ‘बाबू’, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप गुप्ता,गौरव सोनी, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता तथा संरक्षक कृष्ण कुमार एवं राजीव गुप्ता (मुगलसराय) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष इश्मीता गुप्ता के साथ अलका गुप्ता, सरिता गुप्ता, संगीता गुप्ता, बबली गुप्ता एवं रेखा गुप्ता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई एवं रक्त दान मे लोगो को प्रोत्साहित किया
कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री मयंक सोनी ने किया। अंत में मयंक सोनी मंत्री ने एवं शाखा अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने सभी चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।