मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
मुरादाबाद/बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की | संचालन महासचिव सचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया| कार्यकारणी की बैठक में महासचिव द्वारा 10 एवं 11 सितंबर 2026 को कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर में आयोजित अधिवक्ता संघों के प्रतिनिधियों के प्रांतीय महासम्मेलन में अधिवक्ताओं के उच्चतम न्यायालय के आदेश/निर्देश के आधार पर बार काउंसिल आफ इंडिया , बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं जनपद न्यायालयों के बार संघों के वकीलों को लगातार हड़ताल पर न जाने के लिए वचनपत्र देने हेतु बनाए जा रहे अनुचित दबाव, एडवोकेट एक्ट 1961 के प्रावधानों में बार काउंसिल आफ इंडिया प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध, माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा रिट संख्या 12231/2025 में अधिवक्ता विरोधी निर्णय दिये जाने एवं सम्पूर्ण प्रदेश में अति शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने के विषय एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर सर्वसम्मति से पारित प्रत्येक बुधवार को हड़ताल किए जाने के प्रस्ताव से समस्त कार्यकारिणी को अवगत कराया गया | बार एसोसिएशन की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा प्रयागराज में अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक के कैशलेस मुक्त इलाज की घोषणा के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर प्रेषित किया गया | बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं के प्रांतीय महासम्मेलन कानपुर में पास प्रस्ताव के समर्थन में दिनांक 16 सितंबर 2026 दिन बुधवार को न्यायिक कार्य न करने और हड़ताल करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई अधिवक्ता बुधवार के दिन न्यायालय में कार्य करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी |कार्यकारिणी के द्वारा बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के लिए 4 जुलाई से लागू बार के नए संविधान की प्रति को भी ₹50 के शुल्क में उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया| इस अवसर पर बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन कोषाध्यक्ष अजय बंसल कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, सचिन शर्मा संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार गौतम, कैलाश सिंह, जाबिर हुसैन, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य फिरोज आलम, सचिन कुमार, पंकज शर्मा,सुनील कुमार सक्सेना उपस्थित रहे |
*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*