दबंग बिल्डरों के खिलाफ पीड़ितों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

  कानपुर, उत्तर प्रदेश। फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमटी नंबर 5 के 119/60 नसीमाबाद में बने मकानो पर फजलगंज पुलिस द्वारा एक नोटिस चस्पा की गई थी, जिसके अनुसार इन मकानों को 3 दिन के भीतर खाली करना पड़ेगा, ऐसे में वहां के स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, भू माफिया प्रवृत्ति के एक बिल्डर राजकुमार के द्वारा इस हाते में बने मकानों पर कब्जा करने का जबरन प्रयास किया जा रहा है, इसमें स्थानीय पुलिस की भी मिली भगत है बताई जा रही है, ऐसे में पीड़ितों के द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है, इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई गई है कि उनके 100 साल से अधिक पुराने आसियानों को उनसे जुदा ना किया जाए। समय-समय पर निजी या कोर्ट के माध्यम से पिछले 100 वर्षों से किराए का भी भुगतान पीड़ित कर रहे हैं, दबंग बिल्डरों व भू-माफियाओं द्वारा जबरन बेघर किए जाने के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर पीड़ितों ने प्रदर्शन किया है। पीड़ित प्रतिनिधि प्रीति शर्मा ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। जहां एक तरफ प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार नए-नए कदम उठाती है वहीं ऐसे मामलों से शासन एवं प्रशासन की किरकिरी भी होती है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या 100 साल से अधिक पुराने आसियानों को किसी के जबरन प्रयास से उजाड़ा जाएगा या पीड़ितों को न्याय मिलेगा?