• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Environment conservation rally, tree plantation, and cow worship organized at Sant Atulanand College.

संत अतुलानंद कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण रैली, वृक्षारोपण व गौ-पूजन का आयोजन

वाराणसी। सृजन सामाजिक विकास न्यास के तत्वावधान में संत अतुलानंद कॉलेज, कोइराजपुर परिसर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत रैली, वृक्षारोपण और गौ-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर रहे। अध्यक्षता संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन राहुल सिंह एवं निदेशक वंदना सिंह ने की।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर लोगों को पेड़ लगाने और प्रकृति बचाने का संदेश दिया। इसके बाद परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ-पूजन किया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की शपथ दिलाई। साथ ही आयोजित संगोष्ठी में जल संकट, ग्लोबल वार्मिंग, भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।