• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Magician O.P. Sharma 'Junior', a descendant of the Vishwakarma lineage, will visit Kashi on the 24th.

विश्वकर्मा वंशज जादूगर ओपी शर्मा "जूनियर " चौबीस को आऐगे काशी

वाराणसी   विश्वकर्मा वंशज एवं जाने माने लोकप्रिय जादूगर ओपी शर्मा "जूनियर " चौबीस जुलाई को काशी पहुंचेगे।  विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " ने बताया कि ख्यातिप्राप्त महानतम जादूगर ओपी शर्मा "जूनियर " इंदौर से प्रातः वाराणसी पहुंचेगे जहाॅ पर समाज के लोगो के द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। तत्पश्चात वह बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ जी एवं कालभैरव मंदिर दर्शन पूजन के बाद सायंकाल सात बजे कबीर चौरा स्थित नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह मे जादू के प्रथम शो का विधिवत शुभारंभ करेंगे।