ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ एयरपोर्ट

दुबई जाने से पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से देशी तमंचा बरामद होने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा जांच के दौरान CISF ने बैग स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तु पकड़ी, जिसके बाद जांच में हथियार मिलने की पुष्टि हुई।

आरोपी की पहचान महेश सिंह चौहान, निवासी गोंडा के रूप में हुई है, जो Air India Express की फ्लाइट से दुबई जाने वाला था। CISF ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।