• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Intensive ticket checking drive on Siwan-Chhapra railway section, 122 ticketless passengers caught.

सीवान–छपरा रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान, 122 बिना टिकट यात्री पकड़े गए।

वाराणसी, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में गुरुवार को सीवान–छपरा रेलखंड पर विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत सीवान, एकमा और छपरा स्टेशनों को आधार बनाकर 75103 छपरा–सीवान सवारी गाड़ी और 75204 सीवान–छपरा डेमू समेत विभिन्न ट्रेनों में किलाबंदी कर टिकटों की जांच की गई। अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक प्रणव प्रभाकर और सईद अख्तर (आईसीपी छपरा) सहित कुल 7 टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भाग लिया।

जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 122 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे कुल 32,930 रुपये का जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लंबी कतारें भी देखी गईं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें, वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और ट्रेनों व स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखें।