• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Police Station Saifni - Successfully uncovering the snatching incident, 01 accused was arrested in a police encounter.

थाना सैफनी- छीनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड मे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ वादी की तहरीरी सूचना बाबत दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के पीछे मोटर साईकिल पर बैठी वादी की मोसी के कुन्डल को छपट्टा मार कर छीन ले जाने के संबंध में थाना सैफनी पर मु0अ0सं0- 74/2026 धारा- 304 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।

घटना का अनावरणः- पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री अनुराग सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 21.05.2026 को थाना सैफनी पुलिस को ग्राम धुरियाई तिराहे पर चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर बड़ागांव की ओर से आते एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटर साईकिल ग्राम धुरियाई तिराहे से ग्राम रवाना की ओर जाने वाले खेतों के कच्चे रास्ते की ओर हड़बड़ाहट में मोड़ दी । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा इस व्यक्ति को टोका/रुकने को कहा गया तो नहीं रूका । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर ग्राम रवाना के जंगलों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर हड़बड़ाहट में मोटर साईकिल सहित गिर गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर किया, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त टांग में घुटने से नीचे गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद रजत उर्फ बच्चा पुत्र मुसब्बर निवासी मुडिया पिस्तौर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया उसके कब्जे से एक अदद तमंचा देशी 315 बोर, तमंचे की नाल मे फंसा खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, मोबाइल फोन तथा जेब से पीली धातू के 02 अदद कुण्डल बरामद हुए । अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने ये कुण्डल अपने साथी के साथ मिलकर सैफनी से दनियापुर जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक महिला से झपट्टा मारकर छीने थे । अभियुक्त ने जनपद बिजनौर में मण्डावर रोड पर एक महिला से चैन छीनने सहित अन्य जनपदों में भी घटना कारित करना स्वीकार किया है ।