वाराणसी, 21 मई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लंबित मुकदमों, बेल/जमानत, चार्जशीट, गवाहों की उपस्थिति तथा गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
डीएम ने एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार व शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में महिला अपराध, गैंगस्टर, दहेज मृत्यु, अपहरण समेत गंभीर मामलों में गवाहों की उपस्थिति, अपील/रिवीजन और अभियोजन स्वीकृति पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अभियोजन कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।