लखनऊ। कृषक देश का अन्नदाता है तो व्यापारी इस देश का भाग्य विधाता है। आज देश को ₹2 लाख करोड़ से अधिक का प्रति माह जीएसटी देने का कार्य देश का व्यापारी समाज कर रहा है। सर्वाधिक रोजगार देने का काम व्यापारी कर रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि उद्योग और व्यापार के विकास के मार्ग की समस्त बाधाओं को सरकारें दूर करें, अंग्रेज के बनाए कानून समाप्त हों (सैंपलिंग, बाँट- माप, अन्य लाइसेंस प्रणालियाँ) और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाए तो निश्चित रूप से भारत फिर से सोने की चिड़िया बन सकेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किये।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए व्यापारी, उद्यमी समाज के प्रत्येक संकट में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि सर्दी, गर्मी, बरसात या दुकान पर ग्राहक होने पर भी पदाधिकारी को अपने व्यापारी की मदद के लिए आगे आना है। यही व्यापार मंडल के पदाधिकारी की जिम्मेदारी है तभी व्यापारी का भरोसा अपने संगठन पर जमता है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक दुकानदार को संगठन से जोड़कर उसकी दुकान पर संगठन का प्रमाणपत्र लगवाएंगे ताकि कोई विभागीय कर्मचारी, अधिकारी, गुंडा, बदमाश, पुलिस वाला किसी व्यापारी का शोषण उत्पीड़न न कर सके।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के पार्षद अजय दीक्षित व पार्षद शिवपाल सांवरिया भी उपस्थित थे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने अध्यक्ष पद पर झब्लू गुप्ता को, चेयर मेन पद पर योगेंद्र सिंह, महामंत्री पद पर धीरपाल यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अमित पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर विवेक सिंह, शुभम यादव, राकेश मौर्य, आशुतोष गुप्ता, कुलदीप रावत, सुरेंद्र यादव चेतन तिवारी, संगठन मंत्री में राम सिंह लोधी, मंत्री में योगेंद्र यादव, रजीत मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मोहन विश्वकर्मा, व मीडिया प्रभारी राम निहाल मौर्य को शपथ दिलाई। संरक्षक में वीर विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता सत्य प्रकाश राजपूत मनोज गुप्ता डॉक्टर कुलभूषण शुक्ला आनंद द्विवेदी रहे।
इस अवसर पर पार्षद अनुराग दिक्षित शिवपाल सांवरिया, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, युवा महामंत्री शुभम मौर्या,पारा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अमरनाथ चौधरी, मुकेश कुमार नाग, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, संगठन मंत्री सुनीत साहू, महामंत्री मनीष अवस्थी, रंजय शर्मा, बलबीर सिंह मोदी उपस्थित थे।