मनोरमा एजुकेशन सेंटर द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष बच्चों ने दी मनमोहक स्तुतियां

नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियां देख भावुक हुई माताएं

कानपुर, उत्तर प्रदेश। शनिवार को मनोरमा एजुकेशन सेंटर द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में गोविंद नगर स्थित एक निजी होटल में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों एवं उनकी माताओं ने सहभागिता कर आयोजन में चार चांद लगाया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही, बच्चों की माताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया जैसे कि रैंप वॉक, डांस, फन गेम्स एक्टिविटी आदि। स्कूल के बच्चों ने माताओं के सामने डांस, व स्पीच के माध्यम से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिससे सभी लोग भाव विभोर हो उठे। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या भक्ति जुनेजा ने बताया कि, मां तथा बच्चों का रिश्ता बहुत ही अटूट होता है उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। आयोजन के अंत में विजेता प्रतिभागी माताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डायरेक्टर अंकित सिंह, प्रबंधक अमित सिंह सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहें।