• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hathras
  • Anandpuri branch of Prajapita Brahmakumari Ishwari University organised a grand annual function and Mother's Day programme, the Chairperson of the State Women's Commission was present.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आनंदपुरी शाखा द्वारा वार्षिकोत्सव एवं मातृ दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही मौजूद

हाथरस। रविवार को अलीगढ़ रोड स्थित राधे गार्डन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आनंदपुरी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव एवं मातृ दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान मौजूद रहीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर संस्था से जुड़ी बहनों एवं भाइयों द्वारा मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आनंदपुरी शाखा के भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और समाज को संस्कारवान बनाने में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में आध्यात्मिक विचारों एवं सकारात्मक जीवनशैली पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर बीके शांता बहन ने सभी अतिथियों, भाई-बहनों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश भाई ने किया। पूरे आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, उत्साह और श्रद्धा से सराबोर दिखाई दिया।