इसी अवसर पर सुंदर सिंह, सोनू गुप्ता, दीपेंद्र यादव, रघुवीर यादव, मनोज पटेल सहित कई सम्मानित साथियों ने सहायक उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान हरदोई जनपद के व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं एवं परेशानियों के समाधान हेतु संगठन की ओर से सकारात्मक पहल करने तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया।
सहायक उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने भी फोन के माध्यम से व्यापारियों से संवाद किया तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
संगठन लगातार व्यापारियों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।