शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

वाराणसी। थाना रामनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू प्रजापति (24) निवासी ग्राम अमरा खैरा, थाना रोहनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की लिखित तहरीर पर 14 अप्रैल 2026 को थाना रामनगर में मु0अ0सं0-0099/2026 धारा 64(2)m/351(4)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सर्विलांस सेल एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 23 मई 2026 को साहित्यनाका रामनगर स्थित सेंट स्टीफेन्स स्कूल के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन एवं एसीपी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, अमित यादव, पंकज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल गौरव भारती एवं सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अश्विनी सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।