मंडल मुरादाबाद ।उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कृषि कार्यालय के सामने गली में रहने वाले पवन पुत्र कैलाश की हत्या के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक पवन आदर्श नगर का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 33 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार पवन का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि उसकी पत्नी आंचल ने अपनी बहन और प्रेमी के साथ मिलकर पवन को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना मझोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसमें थाना प्रभारी ने गिरफ्तार कर अपराधियों को जेल भेज दिया गया।