हाथरस। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नगला बिहारी मोड़ से पुरदिलनगर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित पुत्र जयपाल सिंह निवासी भुर्रखा, थाना सिकंद्राराऊ के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।