पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती हंसमती, मय टीम के प्रयासों से पति पत्नी (आवेदिका ** निवासी हसनपुर थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर विपक्षी ** निवासी पूरव गांव थाना वारिसगंज जनपद अमेठी) के मध्य चल रहे विवाद को समझा बुझाकर पति के साथ विदाई कराई गई, यह प्रकरण काफी समय से विवादित चल रहा था किंतु आज सारे मतभेदों को भुलाकर दंपति आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए । दोनो परिवारों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।