गोकशी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बिजनौर जनपद में गोकशी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गोकशी के एक मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राजवीर और मनोज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी निराश्रित पशुओं को पकड़कर उन्हें बेचने का काम करते थे और आर्थिक लाभ के लिए गोवंश को बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रस्सी और नगद रुपये भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जनपद में तेजी से बढ़ रही गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में दो दिन पूर्व गोवंश का शव मिला था। यह मामला थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।