मिरे असेट म्यूचुअल फंड का वाराणसी कार्यालय सिगरा में नए पते पर स्थानांतरित

वाराणसी। मिरे असेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से वाराणसी कार्यालय को सिगरा स्थित नए और बड़े परिसर में स्थानांतरित कर दिया है। कार्यालय का उद्घाटन कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं सीईओ स्वरूप आनंद मोहंती ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिहाज से देश का प्रमुख राज्य है और नया कार्यालय पूर्वांचल के निवेशकों व वितरण सहयोगियों को बेहतर सुविधाएं, निवेशक जागरूकता कार्यक्रम तथा बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र के प्रमुख वितरण सहयोगी मौजूद रहे।