• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Met the Divisional Commissioner and submitted a memorandum for resolving other business problems including the demand for installing "sprinkler fountain" from Godaulia to Maidagin.

मडंलायुक्त से मिलकर गोदौलिया से मैदागिन तक "स्प्रिंकलर फव्वारा" लगाने की मांग सहीत अन्य व्यापारिक समस्याओं के निराकरण हेतु सौपा ज्ञॉपन।

काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबंद्ध "न्याय-मंच" का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मंच के अध्यक्ष सोनालाल सेठ के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिलकर गोदौलिया से मैदागिन तक यात्रियों की सुविधा हेतु "स्प्रिंकलर फव्वारा" लगाने के साथ ही कई व्यापारिक समस्याओं, रोपवे प्रोजेक्ट, विश्वनाथ धाम  के दुकानदारों के भेजे गये कैम चार्ज के अनावश्यक पत्र के साथ

(ज्येष्ठ अधिक मास पुरुषोत्तम) में पंचकोशी यात्रियों को गंगा की ओर (खासकर मणिकर्णिका घाट) से गेट नबंर 3 नीलकंठ से श्री काशी विश्वनाथजी के दर्शन हेतु भेजे जाने के साथ ही भीषण गर्मी में धाम में गेट नंबर 2 और 3 के पास अतिरिक्त शीतल जल की व्यवस्था हेतु वाटर कुलर लगाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को बताया भारत की वर्षगणना में चन्द्र एवं सूर्य के अन्तर को समानान्तर करने के लिये प्रत्येक, 3 वर्ष में अधिक मास की व्यवस्था की गयी है। जिसके अधिपति भगवान पुरुषोत्तम होते हैं। इस वर्ष ज्येष्ठ माह की 17-05-26 से अधिक मास प्रारम्भ हो चुका है। इस माह में काशी में पंचकोशी परिक्रमा सहित 12 तरह की यात्राओं का महात्म्य है। सभी यात्रायें मणिकर्णिका से ही प्रारम्भ होती है यात्री घाट से संकल्प करके मान्यताओ के अनुसार जौ विनायक का दर्शन करते हुए बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर यात्रा का प्रारंभ करते है। जिसमें भारी संख्या में काशी के अलावा दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं  शामिल रहते है। प्रतिनिधिमंडल ने मडंलायुक्त को बताया की इस भीषण-गर्मी में पंच्चकोशी यात्रीयों को लंबी दूरी तय करके गेट नंबर 4 की ओर अनावश्यक भेज दिया जाता है जबकी घाट की ओर से काॅरिडोर में प्रवेश के लिये नीलकंठ सहीत तीन जगहों पर द्वार बने है जिससे यात्री सरलता से बाबा दरबार तक पहुंच सकते है।

मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गोदौलिया से मैदागिन तक भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा हेतु "स्प्रिंकलर फव्वारा" लगाने के साथ ही मैदागिन और गौदोलिया से चलने वाले "गोल्फ" वाहन की सही मानिटरिंग करने की मांग की प्रतिनिधिमंडल ने बताया यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाले निःशुल्क वाहन के ड्राइवर व अवैध गाइडो की मिलीभगत के कारण यात्रियों को पुरा लाभ नही मिल पाता।

मंच के सदस्यों बताया गिरिजाघर से गोदौलिया और पीडीआर माल के पास से गिरिजाघर और गोदौलिया से चौक तक के मार्ग में ई-रिक्सा वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त किया जाए इन क्षेत्रों रात्री 9:00 के बाद ई-रिक्शा के रेलो से पैदल चलना काफी मुश्किल होता है।

मडंलायुक्त ने "न्याय-मंच" के ज्ञापन पर शीघ्र कार्यवाई का भरोसा देते हुए संबधित विभाग के अधिकारीयों से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल मे न्याय-मंच के अध्यक्ष के साथ महामंत्री महेश चन्द्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, केशरी नंदन उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, भानु मिश्र आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।