मौसम विभाग की चेतावनी पर धाता पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

धाता क्षेत्र में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया। धाता पुलिस टीम ने लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने खराब मौसम में सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की। आपात स्थिति के लिए प्रशासन सहित पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया।

 मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम को धाता कस्बा के दीपनारायन पटेल चौराहा पर पुलिस टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।