प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने की संगठनात्मक बैठक। वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा संगठन विस्तार को मजबूत करने के उद्देश्य से कन्हैया लाल को मण्डल सचिव पद पर मनोनीत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान के हाथ और मजबूत होंगे।
कन्हैया लाल, पुत्र राजनेत, निवासी ग्राम संगुलपुर चौबेपुर, पोस्ट तिवारीपुर, वाराणसी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नियुक्ति की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती तथा प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान सहित प्रशासन एवं मीडिया को प्रेषित की गई।
इसी क्रम में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान का वाराणसी दौरा भी संपन्न हुआ। फुलवरिया स्थित लोजपा कैंप कार्यालय “समर्पण” में आयोजित प्रेस वार्ता एवं संगठनात्मक बैठक में उन्होंने जनपद एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्रदेश महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह रघुवंशी, जिलाध्यक्ष राज सिंह नीरज, वाराणसी महानगर अध्यक्ष गुरू प्रसाद राणा, मंडल महामंत्री उत्कर्ष सैनी,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।