• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • National President Hindu Dev Prakash Shukla called for Hindu unity and stressed the need to rise above caste and unite.

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने किया हिन्दू एकता का आह्वान, जात-पात से ऊपर उठकर संगठित होने पर दिया बल


लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने हिन्दू समाज से जात-पात और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हिन्दू समाज की एकता, संगठन और जागरूकता है। यदि हिन्दू समाज संगठित रहेगा तो देश, संस्कृति और सनातन धर्म सुरक्षित और मजबूत रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल चुनाव में जिस प्रकार हिन्दू समाज ने एकजुट होकर अपनी शक्ति का परिचय दिया, वह पूरे देश के हिन्दुओं के लिए प्रेरणा का विषय है। अब देशभर के हिन्दुओं को भी उसी तरह एकजुट होकर राष्ट्रहित, धर्महित और समाजहित के मुद्दों पर मजबूती के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व केवल एक विचार नहीं बल्कि भारत की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने वाली जातिवादी सोच से बाहर निकलकर हिन्दू समाज को भाईचारे और संगठन की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जब हिन्दू समाज एकजुट होगा तभी राष्ट्र मजबूत होगा और सनातन संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में और अधिक बढ़ेगा।

हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा वर्ग धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए आगे आए तथा समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा लगातार समाजहित, राष्ट्रहित और सनातन धर्म के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर हिन्दू समाज की एकता, राष्ट्रवाद, समान नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण कानून तथा सनातन संस्कृति की रक्षा जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिन्दू एकता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।