• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Protection of environment is our shared responsibility, existence of life is impossible without environment: Ashok Vishwakarma

पर्यावरण की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी, पर्यावरण के बिना जीवन का अस्तित्व असंभव: अशोक विश्वकर्मा

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि विश्व का तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहा है जो पर्यावरण और मानव जीवन के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, पीने योग्य पानी, भोजन और आश्रय प्रदान करता है। स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और इस पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। 

पर्यावरण जीवनदायिनी संसाधनों का स्रोत है। पर्यावरण हमें ऑक्सीजन, नदिया, बारिश,जल, और अन्न प्रदान करता है। तथा तापमान को नियंत्रित करता हैं। उन्होंने कहा स्वच्छ और हरा-भरा परिवेश शारीरिक बीमारियों को दूर रखता है और हमें मानसिक शांति तथा ताजगी प्रदान करता है। उन्होंने कहा पर्यावरण हमारी साझा जिम्मेदारी है क्योंकि पर्यावरण हमें जीवन की आवश्यक वस्तुएँ प्रदान करता है। हम सबको मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए।