• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Non-teaching staff submitted an 8-point demand letter to Minister of State Gulab Devi, and received assurance of prompt action.

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी को सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र, शीघ्र कार्रवाई का मिला आश्वासन

वाराणसी शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं सक्रिय कर्मचारियों ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष  संजीव सोलंकी एवं प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में चंदौसी स्थित माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा  गुलाब देवी के आवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता एवं रामलला का चित्र भेंट किया।

इस दौरान महासंघ की ओर से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विनय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रमुख मांगों में योग्य एवं अर्ह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति पर 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, आउटसोर्सिंग सेवा निगम को शीघ्र लागू कर सेवा सुरक्षा एवं सम्मानजनक मानदेय प्रदान करना, निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा, अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए सामूहिक जीवन बीमा कटौती, वेतन विसंगतियों का निराकरण, प्रबंध समिति में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व तथा पुरानी पेंशन बहाली शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर न्यायोचित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने महासंघ को आश्वस्त किया कि उनकी प्रमुख मांगों का जल्द समाधान कराया जाएगा।ज्ञापन देते समय प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में शिक्षणेत्तर

 कर्मचारीगण मौजूद रहे। संगठन के प्रदेश सहसंयोजक महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने लंबित  मांगो के शीघ्र पूरा होने तक कर्मचारियों से एक जुटता बनाए रखने की अपील की।