विदिशा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, विदिशा शाखा की संस्थापिका मधु तुलस्यान एवं शाखा अध्यक्षा सरोज तुलस्यान के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को शुभम लॉन में "विदिशा हाट" नामक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष मेले में देशभर से लगभग 70 महिला उद्यमी अपने हस्तनिर्मित एवं आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी।
मेले का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे होगा तथा यह रात्रि 8:00 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। मेले में हाथ से बनी राखियां, चांदी के एक्सक्लूसिव गिफ्ट आइटम्स, क्लच एवं पोटली बैग्स, डिजाइनर परिधान, स्किन केयर उत्पाद, आकर्षक उपहार सामग्री, गृह सज्जा का सामान, तोरण, क्रोशे से निर्मित कलात्मक वस्तुएं सहित अनेक हस्तनिर्मित उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।