• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Shashank Shekhar sent a letter to the Chief Minister demanding strict action in the Ghamapur murder case.

घमहा पुर हत्या कांड पर सख्त कार्रवाई की मांग, शशांक शेखर ने सीएम को भेजा पत्र

वाराणसी। घमहा पुर क्षेत्र में मनीष सिंह की नृशंस हत्या के मामले को गंभीर बताते हुए बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ईमेल के जरिए प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने इसे मॉब लिंचिंग की खतरनाक प्रवृत्ति बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई, संपत्ति कुर्क कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।