महिला से गाली गलौज का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला

पीड़ित ने गांव के युवक पर लगाया आरोप, पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा_ 

 *खखरेरू/फतेहपुर* थाना क्षेत्र के पौली गांव में महिला के साथ गालीगलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक युवक ने शिवम द्विवेदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई है। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिवम द्विवेदी पुत्र दुर्गा प्रसाद के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे वह घर में बैठा था। इसी दौरान गांव का शनि पुत्र नरेश (मोदनलाल) कथित तौर पर उसके घर के पास पहुंचा और वहां रह रही गीता देवी के साथ गालीगलौज करने लगा। शिवम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।