* क्लब मैं जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्मिट चौकी इलाके में स्थित साइबर हाई क्षेत्र के क्लबों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात एक क्लब में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। देर रात तक चल रहे क्लबों पर सख्त कार्रवाई हो
लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्मिट चौकी इलाके में स्थित साइबर हाई क्षेत्र के क्लबों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात एक क्लब में जमकर मारपीट हुई, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। क्षेत्र में क्लब नियमों के विरुद्ध देर रात—यहाँ तक कि रात दो बजे के बाद भी—लगातार संचालित हो रहे हैं। इसके चलते आए दिन झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में लगातार झगड़े और खूनी संघर्ष जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आसपास के निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि सम्मिट चौकी इंचार्ज लगातार हो रहे इन खूनी संघर्षों को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि नियमों के विरुद्ध देर रात तक क्लबों का संचालन जारी रहता है और इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
आरोप है कि पुलिस इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। कार्रवाई को टालकर मामले को दबा दिया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि सम्मिट चौकी के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। देर रात तक क्लबों के संचालन पर रोक न लगने से आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।