• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur: District Magistrate Ajay Dwivedi got two children operated and gave them a new life.

रामपुर: जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने दो बच्चों की कराई सर्जरी, दिलाया नया जीवन

रामपुर। जनपद रामपुर के जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने मानवता और जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए दो जरूरतमंद बच्चों की सर्जरी कराकर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। इस कार्य की जनपदभर में प्रशंसा की जा रही है। बताया गया कि दोनों बच्चे लंबे समय से बोलने और सुनने में असमर्थ थे। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कराकर बच्चों का उपचार सुनिश्चित कराया और उनकी सर्जरी कराई गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों और उनके परिजनों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए, जिससे आगे भी इलाज में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में ऐसे कई बच्चे हैं जो किसी बीमारी या जन्मजात समस्या के कारण बोल नहीं पाते या सुनने में असमर्थ होते हैं। ऐसे बच्चों की उचित समय पर सर्जरी कराकर उन्हें इलाज के माध्यम से लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सही उपचार मिलने पर बच्चा बोल भी सकता है और सुन भी सकता है, जिससे उसका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।

जिलाधिकारी की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है और आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। प्रशासन की इस मानवीय पहल को जनपदवासियों ने बताया प्रेरणादायक।