काशी में आधुनिक फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत, निसंतान दंपत्तियों को नई उम्मीद।

वाराणसी: शिवपुर स्थित जमुना सेवा सदन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को बाविशी नियो फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बाविशी ग्रुप के फाउंडर डॉ. हिमांशु बाविशी और डॉ. फाल्गुनी बाविशी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक केंद्र के शुरू होने से पूर्वांचल के दंपत्तियों को अब आईवीएफ जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

केंद्र की मुख्य परामर्शदाता डॉ. पर्णिका अग्रवाल ने बताया कि यहां आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन व शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।