लखनऊ हैप्पी लाफटर लाइफ क्लब की अध्यक्ष वंदना लिखारी के नेतृत्व में नारी शक्ति ने मदर डे पर किया रैंप वॉक एवं अपनी माता के नाम से रोपित किये पौधे इस अवसर पर पर्यावरण प्रभारी उत्तर प्रदेश पुलिस ओज कवि मुकेशानंद मुकेश सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में बताया की एक मां का अद्भुत त्याग तपस्या बलिदान पुत्र को जन्म देने के लिए होता है एक मां कई लीटर ब्लड अपनी संतान को जन्म देने में न्यौछावर कर देती है उस मां का हम कभी भी कर्ज नहीं चुका सकते हैं लेकिन उस जन्म देने वाली मां के अद्भुत त्याग तपस्या के सम्मान में एक वृक्ष लगा सकते हैं।इस अवसर पर संचालक ज्योति गुप्ता अंजनी सिंह आभा सिंह मधु जैन वंदना विनीत त्रिपाठी ज्योति गुप्ता राखी श्रीवास्तव रागनी रमा जैन सुमन लता अग्रवाल रेनू बाजपेई हरपल कौर जसवंत कौर माया श्रीवास्तव निरुपमा भटनागर अंजू श्रीवास्तव अंशु अग्रवाल मनोरमा मिश्रा आशा भार्गव आभा अग्रवाल अंजू गुप्ता अनीता इसार को एक-एक वरगद नीम का वृक्ष देकर किया सम्मानित और सभी मातृशक्ति ने पेड़ लगाओ धारा बचाओ का किया आहान आजीवन वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प। मुख्य अतिथि मुकेशानंद ने बताया कि हम सबको स्वयं मोदी और योगी बनना पड़ेगा स्वयं माली बनना पड़ेगा तभी इस धरती मां का वृक्ष लगाकर श्रंगार कर सकते हैं वृक्ष है तो जीवन है जिस दिन वृक्षारोपण बंद हो जाएगा धरती का कण कण आग का गोला बन जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी ओम अग्रवाल ने सभी मातृ शक्ति आये हुए अतिथियों को कार्यक्रम का समापन करते हुए धन्यवाद दिया ।