लखनऊ। पूरे प्रदेश में पेंशनरों/कर्मचारियों ने स्व0 बी0एन0 सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लखनऊ में यह श्रृद्धांजली सभा स्व0 बी0एन0 प्रतिमा कर्मचारी पे्ररणा स्थल सरोजनी नायडू पार्क, लखनऊ में सम्पन्न हुई, जिसमें कृतज्ञ पेंशनरों/कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभा को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एशो0 के अध्यक्ष अमरनाथ यादव महामंत्री ओ0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज की तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रदेश के पेंशनरों ने यह संकल्प लिया है कि जब तक 8वें वेतन आयोग के टी0ओ0आर0 में पेंशन विषय को सम्मिलित नहीं किया जाता, तब तक हम बैठने वाले नहीं है। संगठन 10 सूत्रीय मांगों पर बल प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री को हस्ताक्षर याचिका भेजने का अभियान चलायेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी0एल0 कुशवाहा ने कहा प्रदेश के प्रत्येक जिले से याचिकायें प्राप्त हो रही हैं उन्हें लिपिबद्ध कर प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा और यह क्रम मांगों की पूर्ति होने तक चलता रहेगा। कुशवाहा ने बताया कि सरकार पेंशनरों को बोझ समझ रही है।
आज की श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुये आॅल इण्डिया स्टेट गर्वनमेन्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष एस0पी0 सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव एस0के0 मिश्रा ने 2 प्रतिशत डी0ए0/डी0आर0 का शासनादेश जारी करने की अपील मुख्यमंत्री से की है।
आज की श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अंगद सिंह एवं संचालन जनपद मंत्री आर0सी0 उपाध्याय ने किया। श्रृद्धांजली सभा को ओ0पी0 राय, नेबूलाल, आर0पी0 अवस्थी, एन0पी0 सिंह, राम भजन मौर्या, अम्बरीश अग्निहोत्री, अशोक कुमार मौर्या, राम स्वरूप कश्यप, आर0डी0 राम कनौजिया, उमाशंकर उपाध्याय, दिनेश चन्द्र बाजपेयी, आर0एस0 वर्मा, गुदड़ी सिंह कुशवाहा, श्याम सिंह राठौर, एस0के0 पाण्डेय, भगवान सिंह कुशवाहा, ई0एस0पी0 श्रीवास्तव, शम्भूलाल गुप्ता, विष्णुपाल, अच्छेलाल वर्मा, रमेश कुमार जायसवाल, गंगाराम गौतम, रामचन्द्र मिश्रा, आर0एस0 श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।