• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The Balaji Day Cricket Tournament began on July 12; the winning team will receive a prize of ?51,000.

12 जुलाई से शुरू हुआ है बालाजी डे क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेगा ₹51 हजार का पुरस्कार

वाराणसी। नाटी इमली स्थित भारत मिलाप मैदान में 12 जुलाई से बालाजी डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी और रोमांचक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹51,000 तथा उपविजेता टीम को ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द सीरीज' के रूप में साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक एवं मुख्य अतिथि दिव्यांशु पाठक होंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।