स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी शर्मा जी की पावन स्मृति में राजाजीपुरम स्थित जयपुरिया स्कूल मैदान में आयोजित सॉफ्ट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए श्री विकास वघेल जी एवं श्री राजेंद्र नेगी जी का हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त करने वाली जेडी चैलेंजर्स टीम को हार्दिक बधाई तथा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।