लखनऊ।** नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में आयोजित *मेधा सम्मान समारोह-2026* में मेधावी छात्रा **सौम्या सिंह** को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सौम्या सिंह ने **B.Sc. ZBC** में लगभग 150 विद्यार्थियों के बीच **सत्र 2025-26 के द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्लास टॉप** किया इस उपलब्धि के लिए आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि **माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, प्रयागराज श्री सुभाष विद्यार्थी**, **मोतीलाल मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सांसद, प्रयागराज, उज्ज्वल रमन सिंह जी**, नेशनल पीजी कॉलेज के प्रबंधक तथा कॉलेज के प्राचार्य **डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा सौम्या सिंह को ****₹10,000 की नगद धनराशि, मेडल एवं प्रमाण-पत्र** प्रदान कर सम्मानित किया गया सौम्या सिंह की इस उपलब्धि पर उनके पिता **अरुण प्रताप सिंह** ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी सौम्या बचपन से ही पढ़ने के साथ-साथ नृत्य,गायन में भी निपुण है सौम्या की मेहनत, लगन और सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार का सम्मान और अभिमान होती हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सफलता समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करती है उन्होंने अपनी बेटी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौम्या इसी प्रकार मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए परिवार, कॉलेज और समाज का नाम रोशन करती रहे **अरुण प्रताप सिंह ने कहा— “मेरी बेटी मेरा सम्मान, मेरा अभिमान है। उसकी सफलता मेरे लिए जीवन के सबसे गर्वपूर्ण क्षणों में से एक है।”
सौम्या सिंह की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।