• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Navodaya Family *Press Note* *Navodaya Family organized a grand stage to honor retired teachers and staff of Navodaya Vidyalayas, pledged to carry forward the Guru-Shishya tradition*

नवोदय परिवार *प्रेस नोट* *नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*

नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प* 

 *लखनऊ, 13 सितम्बर 2026।*

 नवोदय परिवार के तत्वावधान में होटल डैमसन प्लम, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में “द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में नवोदय विद्यालय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, नवोदय के संस्कारों और देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार की एकता का जीवंत उदाहरण बना कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की समारोह में सेवानिवृत्त डॉ उमेश चंद्र वाजपेई पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री अशोक कुमार शुक्ला पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय, श्री अखिल कुमार शुक्ल पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री एस राम पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री बच्चा सिंह पूर्व आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल, श्री जनार्दन सिंह सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्रीदेवी प्रसाद सिंह सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री राजीव उपाध्याय पूर्व सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री जेएस चौहान पूर्व प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय लखनऊ, श्री कलाल पूर्व प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय चित्रकूट, श्री अजीत शुक्ल पूर्व प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय लखीमपुर, श्री चंद्रबली पूर्व प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली, डॉ अमरनाथ राय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली, श्री एस के श्रीवास्तव प्रिंसिपल केवी रायबरेली, सुरेंद्र प्रसाद पूर्व प्रिंसिपल सुपोल बिहार, श्री चंदन बगिस पूर्व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ीपुर, श्री आरके सिंह पूर्व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर, श्री दिनेश चंद्र मिश्रा अंग्रेजी शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय बस्ती, श्री गोपाल जी तिवारी पूर्व हिंदी शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर, श्री एचपी कनौजिया टीजीटी हिंदी जेएनवी प्रतापगढ़ सर, सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति नोएडा, श्री योगेंद्र भक्त पूर्व प्राचार्य नवोदय विद्यालय बस्ती, श्रीमती संजू सिंह पूर्व फिजिकल एजुकेशन टीचर झारखंड गिरिडीह, श्री एसपी सिंह पूर्व आर्ट टीचर जवाहर नवोदय विद्यालय लखीमपुर, श्री शिवजी त्रिपाठी पूर्व पीजीटी बायोलॉजी कौशांबी, श्री जनार्दन उपाध्याय पूर्व सहायक आयुक्त लखनऊ, डॉ डीके त्रिपाठी पूर्व प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय सीधी मध्य प्रदेश, श्री महेश शर्मा पूर्व प्राचार्य हनुमंत नगर राजस्थान, सुधीर दीक्षित पूर्व प्राचार्य सिरोही राजस्थान, श्री जीप मिश्रा पूर्व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेशएनवीएस लखनऊ की वर्तमान उपायुक्त श्रीमती संगीता जायसवाल एवं सहायक उपायुक्त श्री सुमन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

वरिष्ठ शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी संयोजक श्री जी.पी. मिश्रा, पूर्व उप-प्रधानाचार्य, जेएनवी रायबरेली ने नवोदय की गुरु-शिष्य परंपरा और गुरुजनों के योगदान पर विस्तार से विचार रखे। पूर्व उपायुक्त श्री उमेश चंद्र बाजपेई ने नवोदय की गौरवशाली यात्रा के संस्मरण साझा किए। पूर्व प्राचार्य श्री जे.एस. चौहान ने नवोदय विद्यालयों की स्थापना के उद्देश्य एवं उसकी मूल भावना पर प्रकाश डाला। पूर्व उपायुक्त श्री एस. राम ने पूर्व विद्यार्थियों से जुड़े अनेक प्रेरक संस्मरण साझा किए। समारोह की अध्यक्षता सभागार के वरिष्ठतम सम्मानित सदस्य एवं पूर्व पीजीटी हिंदी श्री दिनेश राय ने की पूर्व छात्रों की ओर से उत्तर प्रदेश एटीएस के मुखिया एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम कुमार गौतम (आईपीएस) ने अपने प्रेरक विचार साझा किए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सचिव श्री सूर्यपाल गंगवार (आईएएस) ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनुकरणीय माध्यम बताया। डीआईजी/जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर, लखनऊ श्री बबलू कुमार (आईपीएस) ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के संस्मरण साझा करते हुए भावुक होकर कहा कि आज वे जो कुछ हैं, उसमें नवोदय विद्यालय और उनके गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान है अमरावती ग्रुप, लखनऊ के श्रीकांत मिश्रा ने नवोदय परिवार से अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रणवीर प्रसाद ने नवोदय की विशिष्ट शिक्षक-विद्यार्थी परंपरा को दुनिया में अपनी तरह की अनूठी परंपरा बताया। विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री जग प्रवेश ने नवोदय से मिले संस्कार और अनुशासन को अपने जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया। नवोदय फैमिली वर्ल्डवाइड के अध्यक्ष श्री सीताराम नारोलिया ने नवोदय परिवार को जोड़ने के अपने अभियान और अनुभव साझा किए समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले अनेक पूर्व छात्र भी शामिल हुए। इनमें श्री प्रशांत कुमार (आईएएस, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता विभाग), श्री रईस अख्तर (आईपीएस), श्री जग प्रवेश (आईएएस, विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), श्री विजय कुमार (विशेष सचिव, कार्मिक विभाग), श्री अमोल मुकुट (आईपीएस, एडीसीपी, पूर्वी जोन, लखनऊ), श्री विकास पांडेय (एसीपी, बीकेटी), श्री अनुराग सिंह (एडीएम), श्री अनिल सागर (एसडीएम, बाराबंकी), श्री जयप्रकाश सिंह (तहसीलदार, सदर लखनऊ), श्री राघवेंद्र त्रिपाठी (तहसीलदार, शाहजहांपुर), श्रीमती शालिनी तिवारी (तहसीलदार, रायबरेली), डॉ. वीरेंद्र प्रसाद एवं डॉ. मधुसूदन मिश्रा (केजीएमयू),