रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर। पुराना गंज स्थित माई के थान से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में भव्य स्वागत एवं विदाई की गई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बस तक पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और सफल व सुरक्षित यात्रा की मंगलकामनाएं दीं। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बीसी सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर बस का शुभारंभ किया इसमें उपस्थित रहे सुनीलअग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ, सुरेश प्रजापति, मनोज राठौर, नव रतन यादव आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूरा क्षेत्र "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित लौटने की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक है तथा हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी यात्रियों की कुशल एवं सफल अमरनाथ यात्रा तथा विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।