• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Along with the students, the female teachers also awakened their student spirit. Teachers also danced with the female students at the Student Talent Festival.

छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं में भी जागा छात्र जीवन विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव में अध्यापिकायें भी छात्राओं के साथ थिरक उठी

लखनऊ। विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 के अन्तर्गत आज यहां कुर्सी रोड स्थित हरसिंगार इंटरनेशनल स्कूल में हुये कार्यक्रम में छात्राओं के प्रतिभा प्रदर्शन के दौरान अध्यापिकाओं में छात्र जीवन जाग उठा और छात्राओं की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जमकर नृत्य किया। शिक्षा क्षेत्र की सामाजिक संस्था सोसायटी आॅफ कॅरियर टेक्नोलाॅजी (सोक्ट) एवं जनविकास महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव में कार्यक्रम में प्रधानाचार्या पूजा ग्रोवर ने गीत गाकर की, तत्पश्चात स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का जमकर प्रदर्शन कर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। प्रतिभा प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के जोश-खरोश को देखकर कुछ अध्यापिकाओं में छात्र जीवन जाग उठा और स्टेज पर पहंुच कर अपने नृत्यों से सबका मनमोह लिया, और पूरा हाल छात्राओं की तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी, जनविकास महासभा के महामंत्री व परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख अजय यादव सहित स्कूल के निदेशक रेखांश सिंह, प्रधानाचार्या पूजा ग्रोवर, उप प्रधानाचार्य शिवांश सिंह, कोआर्डिनेटर अनुराधा राॅय, अध्यापकों में प्रिया वाल्मीकी, प्रिया बाजपेई, सुधा मौर्या, ए. फातिमा, प्रिया पाण्डेय आदि मौजूद थी। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि छात्राओं को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाते हुये कहा कि बेटियाँ भारत की संस्कृति और संस्कार के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण में भारत की मजबूत आधारशिला हैं इसलिए बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में संपूर्ण समाज को प्रयास करना चाहिये। साथ ही कहा कि छात्रों को सिर्फ शिक्षित होने से नहीं बल्कि उनकी अपनी प्रतिभायें कॅरियर को रास्ता बनाती है। इसलिये छात्रों के लिये जरूरी है कि शिक्षा लेने के साथ-साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारना चाहिए।