रामपुर।उत्तर प्रदेश/ रामपुर जनपद तहसील शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ई रिक्शा की टक्कर में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जनपद बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के मुड़िया ग्राम पिशनहरी निवासी खुशी खान अपने परिवार के साथ सभा क्षेत्र के नंद गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपनी पत्नी सकीना और बच्चे आबिद 12 वर्षीय नावेद 14 वर्षीय और अरमान 15 वर्षीय के साथ ई रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई रिक्शा ढकिया गांव के समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ई रिक्शा क्षतिग्रस्त ठोकर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे इस हादसे में आबिद और नावेद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरमान सकीना और खुशी खान गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मृतक अविद और नावेद का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।