बैठी थीं 13 सवारिया, जिसके बाद भी बच्चों को छत पर बिठाकर दौड़ रहे ई रिक्शा चालक
हाथरस। जनपद के अलग-अलग रोड़ों पर ओवरलोडेड ई-रिक्शा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। वही मंगलवार की सुबह शहर के व्यस्तम रोड पर ई-रिक्शा 13 सवारियां बैठाकर रफ्तार भरता दिखा है। वहीं मथुरा रोड पर ई-रिक्शा को भार वाहन बनाकर रोड पर दौड़ाया जा रहा है। शहर में सवारियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ई-रिक्शा पर सवारियों का कितना बोझ है। इसका एक नजारा मंगलवार को शहर में देखने को मिला। यहां ओवरलोडेड ई-रिक्शा में 13 सवारियां बैठी हुईं थीं। जिसमें छोटे बच्चों को गाड़ी के ऊपर सवार किया था। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शहर में कानून को ठेंगा दिखाते हुए ई-रिक्शा पर 13 सवारियों को बैठाया गया है। जिसमें कुछ बच्चों ऊपर छत पर बैठे हुए है । इसके बावजूद ई-रिक्शा सड़क पर तेजी से फर्राटा भर रहा है।
ऐसा ही दूसरा मामला शहर देखने को मिला है। यहां ई-रिक्शा को भार वाहन बनाकर हाईवे पर दौड़ाया जा रहा है, जो हादसे का कारण बनते हैं। इन ई रिक्शा चालकों को किसी का भी खौफ नहीं है और नहीं किसी अनहोनी का भय आखिर यह शहर में कब तक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाते रहेंगे।