अलीगढ़।श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन के नेतृत्व मे जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।वहां पर प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी का माला पहनाकर,अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।राजीव जैन ने जिलाधिकारी को बताया कि अलीगढ़ में जैन समाज विभिन्न सामाजिक कार्यों,धार्मिक पदयात्राओं और सामूहिक नवकार महामंत्र जाप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शहर में शांति व सौहार्द को बढ़ावा देता है।जैन समाज ने अलीगढ़ की औद्योगिक और शैक्षणिक प्रगति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है।वहीं जिलाधिकारी द्वारा विश्वास दिलाया गया कि कार्यक्रमों में प्रशासन स्तर पर जो भी सहयोग अपेक्षित होगा उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मयंक जैन,शरद जैन और हेमंत जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।