वाराणसी। बनारस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (BTTA) द्वारा 15 सितंबर को संभागीय परिवहन कार्यालय, वाराणसी में प्रस्तावित तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल एवं BTTA के पदाधिकारियों के बीच आज हुई वार्ता में मोटर मालिकों की फिटनेस, VLTD पैनिक हॉर्न, अधिकार पत्र, परमिट सहित सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान वार्ता के जरिए हो गया वार्ता में डीसीपी गोमती जोन के नेतृत्व में एसडीएम पिंडरा, आरटीओ वाराणसी एवं एसीपी पिंडरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे BTTA की ओर से जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महामंत्री प्रकाश जायसवाल एवं प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह शामिल रहे BTTA ने कहा कि भविष्य में यदि मोटर मालिकों के साथ फिर कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो सभी मोटर मालिक एकजुट होकर जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखेंगे।